फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने शहर से हटवाए 2500 से ज्यादा पोस्टर और बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आचार संहिता लग चुकी है। इसके अनुपालन में अब नगर निगम ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स बैनर, बोर्ड और विज्ञापनों को हटाने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया है। जिसने शनिवार से इसकी शुरुआत भी कर दी है। निगम की टीम दिन भर शहर से अवैध विज्ञापनों को हटवाने का काम करती रही। इस दौरान जीटी रोड, गोहाना रोड, असंध रोड, जाटल रोड, बरसत रोड से निगम ने ढाई हजार से भी ज्यादा पोस्टर बैनर हटवाए। इसके लिए निगम की टीम ने चार ट्रैक्टर ट्राली और 20 कर्मचारियाें को तैनात किया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से भी सभी सरकार विभागों के अध्यक्षों को आदेश जारी किए गए हैं कि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं मिलना चाहिए। वह शहर की सड़कों, खंभों, दीवारों पर लगे पोस्टर बैनर को जल्द से जल्द उतरवाएं। वहीं, जिन दीवारों पर राजनीतिक दलों के प्रचारकों के जो संदेश पेंट किए गए हैं उन पर भी सफेदी पुतवाई जाए।
नगर निगम ने इस सप्ताह से शहर की सड़कों को अवैध विज्ञापनों से मुक्त कराने का प्लान किया है। जिसमें निगम टीम शहर के मुख्य रास्तों, जीटी रोड सार्वजनिक दीवारों से आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों को उतरवाने का काम करेगी। नगर निगम के सफाई निरीक्षक गुरमीत सिंह ने कहा कि शनिवार को दल बल के साथ शहर में लगे अवैध पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स को हटवाया गया है। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें