फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इग्नू में दाख़िले के लिए 31 तक कर सकेंगे फीस का भुगतान

Sat, 30 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत । इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में जुलाई 2025 सत्र के लिए पंजीकरण करा चुके ऐसे अभ्यर्थियों जिन्होंने अपने दस्तावेज़ अपलोड कर दिए हैं लेकिन अभी तक फीस का भुगतान नहीं किया है, ऐसे अभ्यर्थी 31 अगस्त से पहले अपनी फीस का भुगतान करवा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद फीस भुगतान न करने वाले अभ्यर्थी दाखिले से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। फीस भुगतान की प्रक्रिया इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए इग्नू भारत की सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात केंद्रीय विश्वविद्यालय है । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में दाखिले के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए जुलाई 2025 सत्र की दाखिला प्रक्रिया अभी चल रही है । इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें