संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। थाना किला पुलिस ने डाबर कॉलोनी निवासी युवक का रास्ता रोककर चाकू व बेल्ट से हमला कर चोट मारने मामले में नामजद आरोपी डाबर कॉलोनी निवासी नितिन व निकुंज को वीरवार को गिरफ्तार किया।
थाना किला प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने के बारे में स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू व बेल्ट बरामद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। थाना किला में डाबर कॉलोनी निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मजदूरी का काम करता है। उसका भाई संदीप चार अगस्त को समय करीब दस बजे घर से निकला था। संदीप कॉलोनी में बनियों वाले श्मशान के पास पहुंचा तो नितिन व निकुंज ने रास्ता रोककर उस पर चाकू व बेल्ट से हमला कर दिया। दोनों उसके भाई संदीप को चोट मारकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। भाई संदीप को वह इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखकरकल्पना चावला मेडिकल अस्पताल करनाल के लिए रेफर कर दिया। थाना किला में प्रवीन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।