फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यमुना के जल में पिछले 24 घंटे में करीब दो गुना हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पहाड़ों में बारिश होने से यमुना के जल स्तर में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में यमुना का जल स्तर बढ़कर करीब दो गुना हो गया है। पानीपत में यमुना पुल के पास रविवार को करीब 40 हजार क्यूसेक पानी बह रहा था जो सोमवार को बढ़कर करीब 80 हजार क्यूसेक हो गया है। यमुना पुल पर यूपी की तरफ स्थित केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रवीन यमुना के पानी पर निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन

जेई प्रवीन ने बताया कि पहाड़ों व यमुना के आसपास के हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। कार्यालय से पहले केंद्रीय जल आयोग को दिन में तीन बार यमुना के पानी की रिपोर्ट भेजी जाती थी लेकिन अब एक जुलाई से बारिश के मौसम के दौरान करीब तीन माह तक हर घंटे पानी की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें