फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: झांसे में लेकर तीन पॉलिसी कर ठगे 10.49 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने अंसल निवासी नरेश कुमार को झांसे में लेकर तीन पॉलिसी करा ली। पॉलिसी के प्रीमियम रिफंड का झांसा देकर 10.49 लाख रुपये की ठगी की। साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंसल के नरेश कुमार मक्कड़ ने बताया कि फरवरी माह में उनके पास अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने मैस लाईफ में पॉलिसी कराने को कहा। उसकी एक पॉलिसी पहले से ही हो रखी थी। इसके बाद आरोपियों ने प्रीमियम वापस करने का झांसा देकर तीन पॉलिसी और कर दी। इसके लिए उसने अलग-अलग खातों में 10.49 लाख रुपये जमा कराए। बाद में पैसे रिफंड नहीं किए। जिसके बाद उन्हेंं पता चला कि उसके साथ ठगी हुई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें