फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल घर लौट रहे श्रमिक की मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चाचा जयसराज ने बताया कि बसंत लाल (48) मूल रूप से हेदे पकरिया, आंबेडकर नगर यूपी का रहने वाला था। वह लगभग ढाई साल पहले पत्नी लीलावती और चार बच्चों के साथ पानीपत आया था। यहां सिवाह स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार देर शाम काम खत्म होने के बाद पैदल घर लौट रहा था। जीटी रोड पर सिवाह गढ़ी के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी चालक की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें