फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धान अवशेष जलाते पकड़े गए पांच किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रविवार को अवकाश का मोह त्याग कर फील्ड में उतरे और पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगा चालान काटा। बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा की देखरेख में विभाग के एटीएम संदीप नैन, सत्यवान, सुपरवाइजर अनिल सहरावत व पटवारी जोगेंद्र सिंह की टीम ने सेटेलाइट लोकेशन मिलने पर मौके पर पहुंचकर पांच किसानों पर साढ़े 17 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा ने बताया कि बलाना, पलड़ी, नौल्था, जौंधन कलां व ब्राह्मण माजरा में सेटेलाइट के माध्यम से किसानों द्वारा फसल अवशेष जलाने की लोकेशन मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने फसल अवशेष जलाने वाले पांच किसानों का चालान काटा है।
नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा के साथ गठित विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर किसान को फसलों के अवशेष न जलाने को लेकर जागरूक कर रही है। नायब तहसीलदार ने किसानों का आह्वान करते करते हुए कहा कि वे अवशेष न जला कर इसे पराली प्रबंधन द्वारा खाद के रूप में इस्तेमाल करें। फसल अवशेष जलाने पर ढाई हजार रुपये प्रति एकड़ जुर्माना के साथ एफआईआर दर्ज कराने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें