फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला यात्रियों को पैनिक बटन की नहीं जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज बसों में पैनिक बटनों की जानकारी महिलाओं को नहीं होने से वह इसका उपयोग नहीं कर पा रही हैं। रोडवेज की 134 बसों में से करीब 70 प्रतिशत बसों में ही पैनिक बटन लगे हुए है। बसों में लगे पैनिक बटनों की जानकारी परिचालकों द्वारा यात्रियों को नहीं दी जा रही है। खासतौर पर महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं है। यही कारण है कि आज तक पैनिक बटन का प्रयोग ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में पैनिक बटन महिलाओं की सुरक्षा और अन्य यात्रियों के लिए किसी आपातकालीन स्थिति में चालक और परिचालक को सूचित करने के लिए लगाए गए है। बसों में यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस होने पर बसों में पैनिक बटनों को लगाया गया है, लेकिन वर्तमान में जानकारी के अभाव के कारण महिलाओं और अन्य यात्रियों द्वारा इसका प्रयोग आज तक नहीं किया गया है। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों द्वारा कई बार चालक और परिचालकों को यात्रियों को इसकी जानकारी देने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए है।
रोडवेज अधिकारियों द्वारा पैनिक बटन की जानकारी को लगभग सभी यात्रियों को देने का दावा किया जा रहा है लेकिन धरातल पर जांच के बाद कुछ प्रतिशत यात्रियों को ही इसकी जानकारी मिली है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि डिपो में 134 बसों का बेड़ा है। इसमें से करीब 70 प्रतिशत बसों में पैनिक बटन लगे हुए है। साथ ही हर बस में परिचालकों को समय-समय पर यात्रियों को पैनिक बटन की जानकारी देने के लिए निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें