फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वयं सहायता समूह के चार ग्रुपों की महिलाएं सूरजकुंड मेले में पहुंचीं

Sun, 05 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
हेंड क्राफ्ट आइटम को बे‍चती बबीता। स्रोत : समूह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा दो से सात अक्तूबर तक राज्य स्तरीय सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले से स्वयं सहायता समूह की चार ग्रुपों की चार महिलाएं शामिल हुई हैं। इसमें विभिन्न जिले से ब्राह्मण माजरा, निंबरी, गोयला खुर्द, रामनगर समूह की महिलाएं आजीविका कमाने के लिए पहुंची हैं जो अपने हस्त निर्मित वस्तुओं को बेचकर बेहतरीन आय कमाएंगी।
विज्ञापन

ब्राह्मण माजरा की नीलम हरियाणवी संस्कृति के प्रतीक दामण चुन्नरी का बेचेगी। निंबरी गांव की पूनम देवी पूजा सामग्री की विभिन्न वस्तुओं को बेचेगी। रामनगर की बबीता हेंड क्राफ्ट आइटम बैग, दरी, जूती व अन्य वस्तुओं को बेचेगी। गोयला खुर्द की निर्मला देवी अपने हाथों से बनाए हुए अचार को बेचेगी। इससे पहले भी निर्मला देवी पंचकूला में स्टॉल लगाकर अचार बेच चुकी है जिससे अच्छी आय कमा चुकी हैं। नीलम अंबाला में तीज उत्सव, दिल्ली के मेले में स्टाॅल लगा चुकी है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुंतजिर आलम ने बताया कि सूरजकुंड मेला दो से सात अक्तूबर तक चलेगा। समूह से जरिये महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मेले से समूह की लखपति दीदी अच्छी आजीविका कमा रही हैं। हाल में फरीदाबाद में चल रहे दिवाली मेले में जिले से चार अलग-अलग ग्रुपों की महिलाएं जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जिसमें हरियाणवी संस्कृति से लेकर हाथ के स्वाद को भी चखा रही हैं। मेले में रहने की व्यवस्था कार्यक्रम संयोजक द्वारा रहने के लिए समूह की लखपति दीदियों को 90 प्रतिशत की छूट मिल रही है। राज्य स्तरीय मेले में आजीविका कमाने का अच्छा अवसर मिला है जिससे समूह की महिलाओं की बेहतरीन आय हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें