फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करंट लगने के बाद महिला हुई बेसुध, निर्माणाधीन नाले की मिट्टी में दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। घर में काम करते हुए महिला को करंट लग गया। परिजनों ने महिला को संजय चौक के पास निर्माणाधीन नाले की मिट्टी में दबाकर उसके हाथ पैरों की मालिश करनी शुरू कर दी। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक परिजन महिला को अपने साथ ले गए। इस घटना के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। परिजन महिला को लेकर एक निजी अस्पताल में भी गए थे। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

संजय चौक के पास दुकान करने वाले प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे कुछ लोग एक महिला को लेकर उनकी दुकान से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन नाले पर लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि महिला को घर में करंट लग गया है और उसकी हालत ठीक नहीं है जिसके बाद कुछ लोगों ने कहा कि महिला का शरीर मिट्टी में दबा दो और जिससे उसके शरीर से करंट निकल जाएगा, इसके बाद महिला को निर्माणाधीन नाले की खुदी हुई मिट्टी में दबा दिया, उसका सिर ही बाहर रखा गया। करीब 20 मिनट बाद वे सब वहां से चले गए। इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इसके फोटो और वीडियो बना ली। फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उधर, शहर थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि उसके पास सूचना आई थी कि महिला को मिट्टी में दबाया गया है, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन, तब तक सभी वहां से जा चुके थे। उनके पास महिला की मौत होने की कोई जानकारी किसी अस्पताल से नहीं मिली।

महिला की हो चुकी थी मौत
संजय चौक के पास हैदराबादी अस्पताल में तैनात डॉ. अशोक ने बताया कि 10-12 लोग महिला को लेकर उनके अस्पताल में आए थे लेकिन, उस समय तक महिला की मौत हो चुकी थी। उन्होंने सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। जिस कारण महिला के नाम पर कोई एंट्री भी नहीं की गई थी, उसके बाद परिजन उसे लेकर कहां गए और क्या किया इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें