महिला लेबर क्वार्टर में संदीप के साथ लिव-इन में रहने लग गई। उसके साथ उसकी मंझली और छोटी बेटी भी रहती थी। उसकी मंझली बेटी शनिवार सुबह उसके पास आई और उसको बताया कि संदीप ने उसकी मम्मी को रात के समय खूब पीटा।
पानीपत के डाडोला रोड स्थित एक फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर में लिव इन में रहने वाली एक महिला की गला घोटकर हत्या कर दी। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। मोतीलाल ने बताया कि वह मूल रूप से गोपालगंज बिहार का रहने वाला है। वह डाडोला स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और यहीं पर रहता है। उसकी बेटी सरोज-30 की दस साल पहले ओमप्रकाश राम के साथ शादी थी।
विज्ञापन
उसकी बड़ी बेटी दस साल, मंझली पांच और छोटी तीन साल की है। सरोज करीब तीन साल पहले संदीप नाम के युवक के साथ चली गई थी। सरोज बाद में संदीप के साथ पानीपत में आ गई थी। वह उनके साथ लगते लेबर क्वार्टर में संदीप के साथ लिव-इन में रहने लग गई। उसके साथ उसकी मंझली और छोटी बेटी भी रहती थी।
उसकी मंझली बेटी शनिवार सुबह उसके पास आई और उसको बताया कि संदीप ने उसकी मम्मी को रात के समय खूब पीटा। वह अब उठ नहीं रही है। उसने जाकर देखा तो सुमन चारपाई पर मृत पड़ी थी। उसने बताया कि संदीप ने उसकी मां का गला दबा दिया। उसने देखा तो उसकी गर्दन पर निशान थे। सेक्टर-29 थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।