फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat:महिला ने 52 साल की उम्र में की शादी, प्रॉपर्टी बच्चों के नाम करवाने का पता चलने पर पति ने घर से निकाला

Sat, 25 Jan 2025 01:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

महिला ने शिकायत में बताया कि वह शादी के बाद संतोष के साथ अपनी दूसरी ससुराल में रहने लग गई। कुछ दिन सब कुछ सामान्य चला। संतोष को उसकी प्रॉपर्टी दोनों बच्चों के नाम कराने के बारे में पता चला तो उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत की एक पॉश कॉलोनी की महिला ने 52 साल की उम्र में 49 साल से व्यक्ति के साथ शादी कर ली। दरअसल महिला ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की शादी का बायोडाटा डाला था। व्यक्ति ने बच्चों की शादी को लेकर उनसे चर्चा शुरू की थी। बाद में अपने प्यार की पींग बढ़ी दी और दोनों ने शादी कर ली। महिला के पति की 2020 और व्यक्ति की पत्नी की कोरोना के दौरान मौत हो गई थी। अब दोनों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पति ने उसको अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसका दो बार गर्भपात तक कराया। महिला ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी मुकदमा दर्ज कराया है। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को शिकायत दी है। 

विज्ञापन


शहर की एक पॉश कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी उम्र 52 साल की है। वह दो बच्चों की मां है। उसके पति की बीमारी के चलते 2020 में मौत हो चुकी है। उसने बेटी की शादी कर दी है। अब बेटे की शादी के लिए सोशल मीडिया पर बायोडाटा डाला था। उत्तर प्रदेश के बुलंदरशहर निवासी संतोष ने उससे फोन पर संपर्क किया। उन्होंने अपने नजदीकी रिश्तेदारी में शादी की बात की। संतोष ने उसको बताया कि उसकी पत्नी की कोराेना के दौरान मौत हो चुकी है। उसका गोद लिया चार वर्षीय बेटा है। दोनों में फोन पर बात चलती रही। इस बीच एक-दूसरे से प्यार करने लगे। 

बच्चों ने नाराजगी जताई तो प्रॉपर्टी करा दी नाम 
महिला ने शिकायत में बताया कि उसके दोनों बच्चों ने उनकी शादी पर नाराजगी जताई। उसने इस बारे में संतोष के साथ चर्चा की। दोनों ने बुढ़ापे में एक-दूसरे का सहारा बनने का फैसला लिया। उसे सात अक्तूबर 2022 को दोनों बच्चों के नाम प्रॉपर्टी करा दी। उसने नौ अक्तूबर को संतोष के साथ शादी की। 
विज्ञापन


मारपीट की और दो गर्भपात कराया 
महिला ने शिकायत में बताया कि वह शादी के बाद संतोष के साथ अपनी दूसरी ससुराल में रहने लग गई। कुछ दिन सब कुछ सामान्य चला। संतोष को उसकी प्रॉपर्टी दोनों बच्चों के नाम कराने के बारे में पता चला तो उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। वह इस दौरान दो बार गर्भवती हुई। उसका दोनों बार गर्भपात करा दिया गया। उसको आत्महत्या तक के लिए उकसाया गया। उसने एक बार गोली खा ली थी। वह यूपी के अस्पताल में कई दिन दाखिल रही। उसने बताया कि संतोष ने उसको अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने की बात कही। उसने मना किया तो उसके साथ प्रताड़ना शुरू कर दी। उसने इस मामले में बुलंदशहर थाना में संतोष, अपनी ननद, उसकी लड़की, लड़के, संतोष के दोस्त, उसके दोस्त की पत्नी और उसके लड़के के खिलाफ शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 

अधिकारी के अनुसार
एक महिला ने शिकायत देकर अपने दूसरे पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने ससुराल में रहने का अधिकार, खर्चा और क्षतिपूर्ति की मांग की है। इस मामले की जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेंगे। इसमें कोर्ट के आदेश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें