फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत में लिव इन में रहने वाली महिला की गला घोट कर हत्या, बेटी बोलीं- रात के समय मम्मी को बहुत मारा

Sat, 25 Jan 2025 01:49 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

महिला लेबर क्वार्टर में संदीप के साथ लिव-इन में रहने लग गई। उसके साथ उसकी मंझली और छोटी बेटी भी रहती थी। उसकी मंझली बेटी शनिवार सुबह उसके पास आई और उसको बताया कि संदीप ने उसकी मम्मी को रात के समय खूब पीटा।
विज्ञापन
पानीपत पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के डाडोला रोड स्थित एक फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर में लिव इन में रहने वाली एक महिला की गला घोटकर हत्या कर दी। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। मोतीलाल ने बताया कि वह मूल रूप से गोपालगंज बिहार का रहने वाला है। वह डाडोला स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और यहीं पर रहता है। उसकी बेटी सरोज-30 की दस साल पहले ओमप्रकाश राम के साथ शादी थी।

विज्ञापन


उसकी बड़ी बेटी दस साल, मंझली पांच और छोटी तीन साल की है। सरोज करीब तीन साल पहले संदीप नाम के युवक के साथ चली गई थी। सरोज बाद में संदीप के साथ पानीपत में आ गई थी। वह उनके साथ लगते लेबर क्वार्टर में संदीप के साथ लिव-इन में रहने लग गई। उसके साथ उसकी मंझली और छोटी बेटी भी रहती थी।

उसकी मंझली बेटी शनिवार सुबह उसके पास आई और उसको बताया कि संदीप ने उसकी मम्मी को रात के समय खूब पीटा। वह अब उठ नहीं रही है। उसने जाकर देखा तो सुमन चारपाई पर मृत पड़ी थी। उसने बताया कि संदीप ने उसकी मां का गला दबा दिया। उसने देखा तो उसकी गर्दन पर निशान थे। सेक्टर-29 थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें