फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनी ट्रैप प्रकरण में आरोपी महिला वकील ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Sun, 19 Oct 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने के मामले में आरोपी महिला अधिवक्ता पूजा ने करीब सवा तीन महीने बाद शनिवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से सीआईए-2 की टीम ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की और घटना स्थल की निशानदेही कराई। दोपहर बाद एक बार फिर से उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पानीपत स्वास्थ्य विभाग में तैनात मलेरिया इंस्पेक्टर ने 7 जुलाई को पुराना औद्योगिक थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाए थे कि एक महिला वकील और उनकी सहेली ने उनसे मुलाकात की। 6 जुलाई को वकील की सहेली ने उन्हें मिलने के लिए अपने फ्लैट में बुलाया जहां पर कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ देकर संबंध बनाने को कहा। उसी समय कमरे में दो युवक आ गए और हाथपाई की। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 11 लाख रुपये की मांग की थी। कुछ देर बाद महिला वकील ने चार लाख रुपये में मामला निपटाने की बात कही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच सीआईए-2 की टीम ने सौंपी गई थी। पुलिस दो युवकों और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वकील ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। जिसे अदालत से खारिज कर दिया था। वहीं इसके बाद वह हाईकोर्ट पहुंची तो हाईकोर्ट ने उन्हें अदालत में आत्मसमर्पण करने को कहा था। शनिवार को उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सीआईए-2 प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि महिला वकील पूजा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे हिरासत में लेकर घटना स्थल की निशानदेही कराई गई। इसके बाद वापस अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें