फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल, सिर में लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-पानीपत रेल लाइन पर सोमवार रात करीब आठ बजे दिल्ली-पानीपत एमईएमयू की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। राजनगर निवासी महिला खुशबू रेलवे लाइन पार कर रही थीं। तभी दिल्ली पानीपत एमईएमयू ट्रेन की चपेट में आ गईं। चालक ने ट्रेन को रोका और स्टाफ ने घायल महिला को ट्रेन में चढ़ाया। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद गार्ड ने पूरी घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी।
विज्ञापन

अधीक्षक ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम लगभग 10 से 15 मिनट में ही मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने एंबुलेंस को बुलाकर घायल महिला को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत ठीक है। महिला ने आरपीएफ को अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीना ने बताया कि ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद आरपीएफ टीम को महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। महिला को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें