फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला ने शिव चौक पर गाड़ी में पर दिया बच्चे को जन्म

Fri, 17 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एक महिला ने सनौली रोड स्थित शिव चौक पर गाड़ी में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। उनकाे जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी रवीना गर्भवती थी। वे वीरवार को सनौली में अपनी बहन के पास गए थे। वहां रवीना को वीरवार शाम को प्रसव पीड़ा होने लगी। वे उनको अपनी कार में जिला नागरिक अस्पताल में लेकर जा रहे थे। वे सनौली रोड स्थित शिव चौक पर पहुंचे तो वाहनों की वजह से जाम की स्थिति होने से रवीना ने कार में ही लड़के को जन्म दिया। वे इसके बाद उनको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका प्रसव पूरा कराया। फिलहाल दो सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि उनको पहले दो बच्चे हैं। अब तीसरा लड़का पैदा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें