फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार में पोर्टेबल मशीन से 17500 हजार में की लिंग जांच

Fri, 17 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। यूपी के गाजियाबाद के एक गांव में कार में पोर्टेबल मशीन से लिंग की जांच करने के गिरोह का स्वास्थ्य विभाग ने भंडाफोड किया है। बताया जा रहा है कि 17500 हजार रुपये में कार में ही लिंग जांच की जाती थी। ये जानकारी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुंडू ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग को दस दिन पहले सूचना मिली थी कि पानीपत के लोग गाजियाबाद में भ्रूण लिंग जांच करा रहे हैं। वह गिरोह गाड़ी में पोर्टेबल मशीन के साथ अल्ट्रासाउंड करते हैं। इसके बाद पानीपत की एक गर्भवती महिला को डिकॉय बनाकर इस केस में शामिल किया। गाजियाबाद के आसिफ अली नामक दलाल से महिला ने संपर्क किया। दलाल ने 17,500 हजार रुपये में लिंग जांच कराने की बात कही। यूपीआई के माध्यम से उसी के नंबर पर ऑनलाइन भुगतान कर दिया। आसिफ ने 14 अक्टूबर को महिला को गाजियाबाद में मुरादनगर मेट्रो स्टेशन बुलाया। टैक्सी से हमारी टीम महिला के साथ सुबह नौ बजे गाजियाबाद पहुंची। उन्होंने गाजियाबाद के पीएनडीटी के अधिकारी से इस बारे बात की और उन्हें भी अपने साथ ले लिया। महिला को स्टेशन पर उतार दिया। हमने महिला के कपड़ों में ट्रैकर लगा दिया जिससे महिला और दलाल के लोकेशन का पता चल सके। महिला के साथ एक रिश्तेदार भी थी। दलाल आसिफ ने कहा कि जिसका अल्ट्रासाउंड होना है। केवल वह मेरे साथ बाइक पर जाएगी। आसिफ महिला को बाइक पर बिठा लिया। हमने अपनी कार बाइक के पीछे लगा दी। वह महिला को दस किलोमीटर दूर कनौजा गांव के फ्लाइओवर के नीचे सुनसान जगह पर ले गया। जाम होने के कारण दो मिनट की देरी से महिला के लोकेशन तक पहुंचे तो वहां सफेद रंग की वैगनआर खड़ी थी। तब तक वे कार में महिला का अल्ट्रासाउंड कर चुके थे। इस दौरान उन्होंने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और टक्कर मारते हुए गलियों से निकलकर भाग गए। बाइक वाला आसिफ भी महिला को उतारकर गलियों से भाग गया। अल्ट्रासाउंड के बाद महिला को बताया कि उसकी गर्भ में बेटी है। मौके पर उनके साथ गाजियाबाद का पीएनडीटी नोडल अधिकारी भी साथ थे।आरोपियों ने विभाग की गाड़ी को भी टक्कर मार दी। डॉ. ललित कुंडू ने बताया कि गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग मामले में आगामी कार्रवाई करा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें