फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संतान न हुई तो पत्नी को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देते थे। छह साल में उसकी कोई संतान नहीं ह तो उसे घर से निकाल दिया। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने पुराना औद्योगिक थाने में शिकायत देकर बताया कि उसका विवाह पानीपत के ही गोविंद के साथ मार्च 2019 में हुआ था। ससुराल वाले मेरे साथ शादी से खुश नहीं थे और मारपीट करते थे। पति द्वारा भी दहेज की मांग की जाती थी। शादी के बाद उसकी कोई संतान नहीं हुई। जिस कारण वह उसे ताना मारते थे और पांच माह पहले पति उसे मायके में छोड़कर चला गया था। इसके बाद वह उसके लेने नहीं आया। जब वह अपने पति को इलाज कराने के लिए कहती है तो वह उस पर भड़क जाता है। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें