फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के सामने महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल के सामने जीटी रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जन सेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी ने पुलिस को बताया कि वीरवार को वह सिविल अस्पताल के गेट से बाहर निकले तो जीटी रोड पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी दिखी। जिसको वह उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए। महिला की हालत गंभीर थी, जिस पर डॉक्टरों ने उसे रोहतक रेफर करने का निर्णय लिया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। अभी तक महिला शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें