फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat Accident: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर, निजी अस्पताल से दवा लेकर लौट रहा था दंपती

Mon, 12 Sep 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना/पानीपत (हरियाणा)

सार

राहुल अपनी पत्नी आरती और बेटी सिया के साथ गोहाना से पानीपत के गांव सिवाह के एक निजी अस्पताल में दवा लेने गया था। दवा लेकर लौटते समय बाइक को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी।  
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में डाहर बाइपास चौक पर नई शुगर मिल के पास शनिवार को बाइक सवार पति-पत्नी और बच्ची को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि बच्ची बाल-बाल बच गई। गंभीर रूप से घायल दंपती को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर होने पर उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इसराना पुलिस ने मृतका के देवर के बयानों के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सोनीपत के गांव जागसी निवासी अमित ने बताया कि उसका भाई राहुल अपनी पत्नी आरती और बेटी सिया के साथ गोहाना से पानीपत के गांव सिवाह के एक निजी अस्पताल में दवा लेने गया था। उसकी भाभी आरती के पेट दर्द का इलाज इसी निजी अस्पताल में चल रहा था। वे दवा लेकर लौट रहे थे, तभी डाहर बाइपास चौक के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें