फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट की तैयारी कर रही महिला की जहर से मौत

Sat, 10 May 2014 07:05 PM IST
अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के सुखदेव नगर स्थित एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहने वाली महिला की जहर के प्रभाव से मौत हो गई। वह नेट की तैयारी कर रही थी। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शहर के अंतर्गत सुखदेव नगर स्थित एक पीजी हाउस में रहने वाली बहरामपुर निवासी अनुपमा (26) की जहरीला पदार्थ चढ़ने से तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोगों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत में कोई सुधार नहीं हो सका। डाक्टरों ने अनुपमा पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष के लोग सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में पहुंचे। अनुपमा के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने बयान दर्ज कर पति रमेश, ससुर पोप सिंह और सास हसना के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डाक्टरों ने प्राथमिक रिपोर्ट में मौत किसी जहरीले लिक्विड के असर से बताई है।

अनुपमा काफी पढ़ी लिखी थी
हांसी निवासी किशन लाल ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनकी लड़की अनुपमा काफी पढ़ी लिखी थी और वह नेट क्वालीफाई करना चाहती थी। उन्होंने अनुपमा की शादी बहरामपुर निवासी रमेश के साथ कई साल पहले कर दी थी। वह यहां पर भी अपने सपने को साकार करना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर अनुपमा पानीपत के एक पीजी में रहकर नेट की तैयारी में लगी थी।
विज्ञापन


 
वर्जन
सुखदेव नगर स्थित एक पीजी में रहने वाली महिला की जहरीले पदार्थ का असर होने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें