फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पति संग तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। कुराना गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मतलौडा थाना पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर पति, देवर व देवरानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दिलबाग सिंह निवासी शिव काॅलोनी करनाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी लड़की सविता (37) की शादी वर्ष 2005 में कुराना गांव निवासी महेंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने उसकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। रिश्तेदारों ने उनको कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। ससुराल वाले उसकी बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते थे। सविता का 15 वर्ष का एक बेटा अंकित है। परिवार के सदस्यों ने दामाद महेंद्र व उसके उसके भाई राजेंद्र व उसकी पत्नी को काफी समझाया। इन तीनों ने उसकी लड़की के साथ अत्याचार करना बंद नहीं किया। रविवार को सुबह उसके लड़के अंकित ने फोन पर बताया कि उसकी मां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिसको इलाज के लिए पानीपत लेकर जा रहे हैं। वह सूचना मिलने पर अपने परिवार और अन्य सदस्यों के साथ पानीपत के एक निजी अस्पताल पहुंचा। यहां इलाज के दौरान उसकी लड़की सविता ने दम तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी लड़की सविता ने दामाद महेंद्र, उसके भाई राजेंद्र व उसकी पत्नी से तंग आकर यह कदम उठाया है। मतलौडा पुलिस थाना प्रभारी एचपीएस ज्योति ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, देवर और देवरानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें