फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाबालिग के साथ कंबल फैक्ट्री में सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंबल की एक फैक्ट्री में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने नाबालिग का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया है। नाबालिग के पिता ने फैक्ट्री मालिक और चार कर्मचारियों पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नाबालिग के पिता ने सनौली थाना पुलिस को बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की नजदीक की कंबल की एक फैक्ट्री में काम करती है। उसी फैक्ट्री में बिहार के दरभंगा का युवक भी काम करता है। वह सनौली खुर्द के आसपास ही किराये पर रहते हैं। तीन युवक उसकी लड़की को 21 दिसंबर को दोपहर के समय फैक्ट्री के पीछे गोदाम की तरफ ले गए। उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चौथे युवक ने उसकी लड़की का अश्लील वीडियो बनाई। वह फैक्ट्री मालिक के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो उसने मामले का दबाने का प्रयास किया। उसकी कोई सुनवाई नहीं की। इसकी सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया और पिता की शिकायत पर गुड्डू, दिनेश, दीपू व सूरज पर सामूहिक दुराचार और फैक्ट्री मालिक राहुल के खिलाफ मामला दबाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

वर्जन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैक्ट्री मालिक और चार युवकों पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लड़की का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। इसमें फैक्ट्री मालिक पर मामला दबाने का आरोप है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार, प्रभारी थाना पुलिस सनौली खुर्द।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें