फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ना के लगाए आरोप, तो पति बोला पत्नी देती है नीले ड्रम की धमकी

Sat, 17 Jan 2026 10:34 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होने के बाद मायके में रह रही पत्नी ने पति पर दहेज में कार के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, तो वहीं पति ने भी महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर पत्नी पर नीले ड्रम की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
क्राइम डेमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ का ब्लू ड्रम हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होने के बाद मायके में रह रही पत्नी ने पति पर दहेज में कार के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, तो वहीं पति ने भी महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर पत्नी पर नीले ड्रम की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पति ने कहा कि मैडम उसकी पत्नी मेरठ में हुए ब्लू ड्रम हत्यकांड की बात दोहराकर उसे डराती है, उसे बचा लो...। फिलहाल महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन


पानीपत की तहसील कैंप थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की एक महिला ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में शिकायत दी थी, उनका कहना है कि फरवरी 2024 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ माह तक परिवार में सबकुछ ठीक रहा। कुछ दिन बाद ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालियों ने दहेज में कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे पीटा गया लेकिन वह अपना घर बसाने के लिए यातनाएं सहन करती रही, इसके बाद भी ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया, तब से वह अपने मायके में रह रही है। करीब पांच माह पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन ससुरालियों और उसके पति ने अब तक बेटी का मुंह नहीं देखा।

महिला संरक्षण अधिकारी ने दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि जब लड़के से बात की तो उसने तुरंत ही स्पष्ट मना कर दिया कि वह पत्नी को साथ नहीं लेकर जाएगा। उसने आरोप लगाए हैं के पत्नी लगातार नीले ड्रम जैसा हाल करने की धमकी देती है। उसे नीले ड्रम में नहीं जाना है, उसे नीले ड्रम से बचा लिया जाए, इसके बाद महिला संरक्षण अधिकारी ने उन्हें फिर से काउंसिलिंग के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ की घटना के बाद चर्चा में आया था नीला ड्रम

मेरठ में चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद नीला ड्रम चर्चा में आया था। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के टुकड़े नीले ड्रम में सीमेंट डालकर जमा दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर नीले ड्रम को लेकर काफी रील भी बनी थीं।

पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है। पत्नी ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पीटे जाने के आरोप लगाए हैं, वहीं पति भी पत्नी पर बार-बार नीले ड्रम जैसे हादसे की धमकी देने का आरोप लगाया है। अभी दोनों पक्षों की काउंसिलिंग चल रही है। - रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें