फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेबिट कार्ड लेकर खाते से निकाले 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड एसबीआई के एटीएम बूथ पर मदद का झांसा देकर दो युवकों ने पूठर गांव के एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड ले लिया। इसके बाद उसने उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पूठर गांव के कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 फरवरी काे शाम साढ़े छह बजे गाेहाना राेड स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिए गया था। जहां पर उसका कार्ड मशीन में फंस गया। वहीं पर मौजूद दो युवकों ने कहा कि गार्ड को देखो, वह निकाल देगा। जब वह बाहर गार्ड देखने के लिए गया तो आरोपी उसका कार्ड लेकर चले गए। इसके एक घंटे बाद उनके फोन पर 10 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। इसके बाद उसने तुरंत बैंक में फोन कर कार्ड को बंद करा दिया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें