फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बढ़ती ठंड के साथ दिखने लगा कोहरे का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पिछले दो-तीन दिन से बढ़ती ठंड के साथ कोहरे की मार भी शुरू हो चुकी है। न्यूनतम तापमान लगातार घट रहा है और अब धुंध पड़नी भी शुरू हो गई है। जिससे लोग दिनभर ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बढ़ती ठंड का मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही बर्फबारी है। वहीं बढ़ती ठंड के कारण कंबलों के बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ी रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड के साथ अब धुंध भी लोगों को सताने लगी है। लगातार घट रहे न्यूनतम तापमान से लोग दिनभर गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे है। वहीं बढ़ती ठंड से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। कंबल बाजार में लगातार खरीदारी बढ़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और गर्म कंबलों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे लोगों में गर्म कपड़ों के साथ गर्म कंबलों की मांग भी बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह से गर्म कंबलों की मांग दोगुना हो गई है। जिससे बाजार में रौनक छाई हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ेगी। अगले कुछ दिनों में तापमान में ओर कमी आएगी। बढ़ती ठंड के साथ अब धुंध भी शुरू हो गई है। धुंध के समय लोगों को यात्रा करते समय सतर्क रहना चाहिए। ताकि हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें