फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जिलों में खोलेंगे साझा बाजार : पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सोमवार को जिला प्रशासन के सहयोग से आर्य पीजी कॉलेज के मैदान पर जिला स्तरीय रोजगार मेला लगाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि विकास एवं पंचायत और खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए सभी जिलों में साझा बाजार खोले जाएंगे।
विज्ञापन

मेले में करीब 2350 युवाओं ने पंजीकरण कराया। कंपनियों ने साक्षात्कार और अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए मौके पर ही सैकड़ों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि मेले में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लगभग 60 औद्योगिक संस्थाओं और 25 प्रशिक्षण संस्थाओं को आमंत्रित किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए उन्हें हर जिले में साझा बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। करनाल जिला से शुरुआत की जा चुकी है और शीघ्र ही फतेहाबाद में साझा बाजार शुरू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, किसान, महिलाएं और पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा विभिन्न सेक्टर जैसे सिलाई, बुनाई, कंप्यूटर, रिटेल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम, लॉजिस्टिक्स और ऑटोमोटिव में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 51410 ग्रामीण युवक और युवतियों को प्रशिक्षण किया जा चुका है। गरीब ग्रामीण परिवार, बीपीएल परिवार और स्वयं सहायता समूह परिवार के 18 से 35 वर्ष तक की आयु के सदस्य पंजीकरण करा सकते हैं। निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण पश्चात केंद्र सरकार द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त आवास और भोजन की व्यवस्था दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कोर्स की अवधि कम से कम चार महीने और अधिक से अधिक 12 महीने तक होगी। निशुल्क पाठ्यक्रम सामग्री और कंप्यूटर लैब व प्रशिक्षण के दौरान निशुल्क टैबलेट की सुविधा दी जाएगी। इससे पहले जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार का स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र दत्ता, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश चेयरमैन विनोद खंडेलवाल, जिला इकाई के चेयरमैन विनोद धमीजा, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ कंचन लता उपस्थित रही। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अमरिंदर कौर विशिष्ट अतिथि रही। उन्होंने कहा कि विभाग महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोजगार मेले समय-समय पर लगाए जाएंगे। जिला स्तरीय रोजगार मेले में 2350 ने पंजीकरण कराया। जिसमें 29 प्रशिक्षण सहयोगी रहे व 150 अंडर ट्रेनिंग अभ्यर्थी शामिल रहे।150 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें