सनौली। जलालपुर गांव के पास हाईवे पर एक रेस्टोरेंट में सनौली-बापौली ब्लॉक के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक मनमोहन भड़ाना को पुन्हाना का प्रभारी बनाए जाने पर अभिनंदन समारोह किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधायक को सम्मानित किया। विधायक ने बताया कि चुनाव में साथ रह कर विधायक बनाने वाले सच्चे कार्यकर्ताओं को मिलने अब वे गांवों में खुद जाएंगे। सबको साथ लेकर हलके में चहुंमुखी विकास करांएगे। उन्होंने भरोसा दिया कि हलके के सभी गांव में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने देंगे। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग का कर्ज वह हलके में विकास कार्यों को गति, युवाओं को रोजगार और गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उतारेंगे। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि चुनावों के दौरान किए गए वादे अब पूरा करने का समय आ गया है।