फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 47,592 किसानों के खाते में पहुंचे 9.51 करोड़ रुपये

विज्ञापन
किसानों को संबो​धित करते ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
सनौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का किसानों को शनिवार को लाभ दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा में किसान उत्सव कार्यक्रम किया गया। योजना के 47,592 किसानों के खाते में 9.51 करोड़ की राशि जमा की। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की सराहना की। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इस दौरान किसानों की समस्या सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कोई भी देश मजबूत राजनीतिक सोच के बिना तरक्की नहीं कर सकता। हमें स्वदेशी सामान को अपनाना होगा। ढांडा ने कहा कि भारत की तरफ उठने वाली नजर एक दिन खुद झुक जाएंंगी। सरकार किसानों की बेहतरी के लिए किसान समृद्धि केंद्र खोल रही है। किसान इससे जुड़कर अपनी स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से डालने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना किसानों की जिंदगी में एक नई उम्मीद की किरण जगा रही है। ढांडा ने कहा कि यह सिर्फ पैसे नहीं हैं बल्कि एक सम्मान है। यह उस किसान के त्याग और परिश्रम को नमन करने का तरीका है।
यह बताता है कि यह देश अब अपने किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसानों की सुध ली गई है। वे भी एक किसान हैं और उनका फर्ज है कि इस योजना की सही जानकारी किसान तक पहुंचाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें