फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के चले जाने की कमी हमेशा खलेगी : चौटाला

विज्ञापन
बापौली। गांव गढ़ी भल्लौर में स्व.बांके राम रावल की रस्म पगड़ी में पुहंचे पूर्व मुख्यमंत्री चौ.ओम - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली। गांव गढ़ी भल्लौर के पूर्व सरपंच रहे चौधरी बांके राम रावल की रस्म पगड़ी पर सोमवार को इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के चले जाने की कमी हमेशा खलेगी। चौधरी बांके राम रावल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रिशपाल रावल के पिता एवं इनेलो से समालखा प्रत्याशी रहीं राम भतेरी रावल के सुसर हैं।
विज्ञापन

इनेलो प्रमुख एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला समेत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांडी सहित कई नेता शामिल हुए। सभी ने बांके राम रावल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि बांके राम रावल उनके बहुत ही अच्छे साथी थे। पार्टी को ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता का चले जाना हमेशा खलेगा। उन्होंने पार्टी के लिए जी जान से मेहनत की तथा अपने जीवन में कभी किसी गरीब को अपने घर से खाली नहीं जाने दिया। इस अवसर पर कुलदीप राठी व लेखराज खट्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें