पानीपत। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस बेटियों की हिस्सेदारी और सशक्तीकरण के भाव के साथ मनाया गया। कॉलेज की एनएसएस यूनिट्स, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर, वूमेन सेल और लीगल लिटरेसी सेल के सौजन्य से आयोजित सेल्फी विद डॉटर कांटेस्ट में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें केरल की एंजेला मरियम ने प्रथम, गोवा की एलिप्सा ने दूसरा और सोनीपत की सोनिया वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में स्वीडन की नीशू मलिक, चरखी दादरी की अंजलि, फरीदाबाद के हरदीप सिंह और पानीपत की चेरी एवं एंजेलिस फर्नांडीज ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। जूरी की भूमिका डॉ. सरिता दलाल और डॉ. रवि कुमार ने अदा की। इस अवसर पर वेब वार्ता का भी आयोजन किया गया। इसमें वन विभाग पंचकूला से जन संपर्क अधिकारी रीटा रॉय ने कहा कि बालिका दिवस बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति जागरूक बनाता है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि देश की बेटियों को सहायता और अवसर प्रदान करना ही इस दिन का सार है। उन्होंने सेल्फी विद डॉटर के सभी विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने कहा कि सरकार ने बेटियों के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का अर्थ महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है ताकि देश की बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति अच्छे से जागरूक बन सकें। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ. सरिता दलाल, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. राहुल जैन, डॉ. प्रियंका चांदना, प्रो. लक्षिता कपूर, दीपक मित्तल आदि भी वेब विमर्श का हिस्सा बने।