फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी नकदी सहित लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 निवासी एक व्यक्ति ने थाने में पत्नी और दो बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उसकी पत्नी बच्चों और नकदी लेकर घर निकल गई। वह किसी अन्य युवक के साथ रहती है। उसने पत्नी और बच्चों को बरामद कराने की मांग की है। युवक का कहना है कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी, उसके दो बेटे हैं। उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली जाती थी और मोबाइल फोन भी बंद कर लेती थी। करीब 20 दिन पहले उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी थी। उस समय पंचायती तौर पर उनका फैसला हो गया था। 10 जनवरी को उसकी पत्नी दोनों बच्चों को घर से लेकर निकल गई है। वह 28 हजार रुपये, सोने और चांदी के गहने भी ले गई है। उसे शक है कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ रह रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


महिला लापता, प्राथमिकी दर्ज
पानीपत। थाना मॉडल टाउन की एक कॉलोनी में लिव इन में रह रही महिला घर से लापता हो गई। युवक ने शिकायत देकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, उनका कहना है कि वह एक महिला के साथ कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। रविवार को उसने महिला की बेटी के साथ फोन पर गाली-गलौज कर दी थी, जिसकी शिकायत थाना तहसील कैंप पर हुई थी। लेकिन थाने पर उनका समझौता हो गया था, इसके बाद जब वह अपने कमरे पर पहुंचा तो वहां महिला नहीं मिली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।


युवती घर से लापता युवक पर आरोप
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसके दो लड़के और एक लड़की है। उसकी लड़की 16 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। आरोप है कि सोनीपत का रहने वाला एक युवक उसके शादी की नियत से बहलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया की गुमशुदगी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी
पानीपत। थाना किला क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में वाहन चोर घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। कॉलोनी के प्रेम पाल ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने रविवार रात को अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। जहां से चोर उसकी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें