फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों के साथ मिलकर पत्नी ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नंद विहार कॉलोनी में शुक्रवार को दहेज विवाद में पड़ोसियों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीट दिया। पीड़ित ने आरोपी पत्नी और पड़ोसियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंद विहार कॉलोनी निवासी जसबीर ने बताया कि उसका सीसीटीवी कैमरों का काम है। वर्ष 2014 में सोनीपत के गांव सनपेडा निवासी पूजा के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। पत्नी ने उसके खिलाफ थाने में दहेज की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। मामले की जांच थाना बडी, जिला सोनीपत की पुलिस कर रही है।
जसबीर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने घर पर था। पत्नी पूूजा पड़ोसियों के साथ घर पर आई और उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो पड़ोसी सुभाष, धीरज, संतोष ने भी मिलकर मारपीट की। जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से हमला किया गया। पीड़ित ने बचाव के लिए शोर मचाया तो गौरव और अन्य युवक आए गए, जिनको देख आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें