फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा ने जर्जर मकान को पक्का करवाने की प्रशासन और समाजसेवियों से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव निंबरी की एक विधवा ने जिला प्रशासन एवं समाजसेवियों से उनके जर्जर मकान को बनवाने की गुहार लगाई है ताकि वह अपने दो बच्चों के साथ निर्भय होकर अपने मकान में रह सके। इसके लिए गांव निंबरी निवासी काजल पत्नी नरेश कुमार ने जिला उपायुक्त सुशील सारवान को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उनके पति नरेश कुमार की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं है। इस महंगाई में वह अपना और अपने दो बच्चों का पेट ही मुश्किल से पाल पा रही है। मकान बनाना तो उनके लिए सपने के बराबर है। इसलिए पीएम आवास योजना के तहत उनका एक कमरे का ही सही पर पक्का मकान और शौचालय बनवाया जाए। विधवा ने जिले के समाजसेवियों से भी गुहार लगाई है कि प्रशासन ने कार्यों में देर सबेर हो सकती है जबकि उनके मकान की हालत फिलहाल रहने लायक नहीं है। ऐसे में अगर बारिश आती है तो मकान की छत टूटी होने की वजह से छत का सारा पानी कमरे में आता है और उन्हें एक कोने में बैठकर रात गुजारनी पड़ती है। इसलिए अगर उनका मकान जल्द से जल्द बनवा दिया जाए तो उन्हें आने वाले बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से बचाया जा सकता है और वह अपने बच्चों के साथ सूकून की जिंदगी गुजार सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें