फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नियम हटा तो बाजार में फिर अतिक्रमण बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के बाजारों में अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए दिवाली पर लागू किए गए यातायात के नियम हटाए जाने के बाद अतिक्रमण फिर से बढ़ गया है। बाजार की मुख्य सड़कों पर अवैध वाहन और रेहड़ी के अलावा दुकानदारों ने सामान बाहर रख लिया है। ऐसे में करीब 30 फीट चौड़ी सड़कों पर दोपहिया वाहन तो दूर लोगों का पैदल भी निकल पाना मुश्किल हो गया है। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार इंसार बाजार में दिवाली के दिनों में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। बाजार की मुख्य सड़कों व गलियों में बैरिकेड्स लगा दिए थे। यह नियम सुबह से शाम तक लागू थे। पुलिस के नाके हटते ही धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ता चला गया। अब लालबत्ती चौक से बाजार में प्रवेश करते ही अतिक्रमण शुरू हो जाता है। इससे आगे चौक से निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। देवी मंदिर रोड पर बाजार में पैदल चलने वालों को भी जगह नहीं मिल पाती। यही हाल सलारजंग गेट के नजदीक का है।



कोट्स फोटो
निगम अतिक्रमण के खिलाफ चलाए अभियान : हरीश
हरीश अरोड़ा ने बताया कि इंसार बाजार में दुकानदारों ने दोनों तरफ अतिक्रमण कर रखा है। कई जगह तो 30 फीट की गली में दो या तीन फीट रास्ता ही लोगों को मिल पाता है। इस पर भी मोटरसाइकिल आने से पैदल लोगों को चलने तक को जगह नहीं मिल पाती। नगर निगम व पुलिस को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन



कोट्स फोटो
दुकानदार जागरूक होकर आएं आगे : बोधराज

बोधराज श्योराण ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण तेजी से बढ़ गया है। दुकानदारों का सामान बाहर रखने के साथ उनके आगे रेहड़ी भी खड़ी रहती हैं। ऐसे में किसी दिन जरूरत पड़ने पर आपातकालीन वाहन भी समय पर नहीं पहुंच पाएगा। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। बाजार में दुकानदारों को जागरूक होकर आगे आना चाहिए।



बॉक्स
यहां लगाए थे बैरिकेड्स
-लालबत्ती चौक पर इंसार बाजार के प्रवेश स्थल पर।
-गुरुद्वारा पहली पातशाही के साथ।
-चौड़ा बाजार।
-सलारजंग गेट।


वर्जन :

दिवाली के समय बाजार एसोसिएशन की मांग पर यातायात के नियम लागू किए थे। दुकानदारों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है। इसके बाद भी अतिक्रमण करते हैं। बाजार में कार्रवाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। पुलिस उनका हर संभव सहयोगी करेगी।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात।


वर्जन :
बाजार व शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सफाई शाखा के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
डॉ. पंकज, आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें