फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गलत तरीके से विदेश भेजने वालों के खिलाफ लेकर आएगी बिल : बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सामाजिक न्याय सशक्तीकरण अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि गलत तरीके से विदेश में भेजने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार कानून लेकर आएगी। एक या दो दिन में इस कानून का बिल विधानसभा में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात सोमवार को पानीपत में जिला कष्ट निर्माण समिति की बैठक में कैथ गांव के मोहित की शिकायत आने के बाद पत्रकारों के पूछे सवाल पर कही। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पैसों की रिकवरी भी कराने के आदेश दिए। मोहित ने रविंद्र नाम के व्यक्ति पर 40 लाख रुपये लेकर अमेरिका की बजाय सेनेगल और दुबई भेजने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, चिकित्सा व सुरक्षा पर काम कर रही है। उन्होंने यहां 13 में से छह मामलों का मौके पर ही समाधान किया। एक मामले में एसआईटी गठित करने और दो में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। पांच मामलों में आगामी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारी कम समय में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का निदान करें। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। समिति की बैठक के बाद उन्होंने जिले के कुछ जरूरतमंद लोगों की समस्याएं भी सुनीं व अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंत्री को हर समस्या का तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें