मतलौडा। कुराना गांव में उधार दिए पैसे मांगने पर एक युवक ने फाइनेंसर की टांग तोड़ दी। फाइनेंसर को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मतलौडा थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव कुराना निवासी फाइनेंसर अमित ने बताया कि वह उसने गांव के ही जसमेर को एक हजार रुपये उधार दिए थे। उसने समय पर पैसे नहीं दिए। वह उसे गांव में मिल भी नहीं रहा था। वह जसमेर की तलाश कर रहा था। उसने एक परिचित की मदद से जसमेर का पता निकाला। वह जसमेर के पास गया। उसने जसमेर से अपने पैसे मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगा।
उसने अपने दो अन्य साथियों को बुला लाया। जसमेर के साथी सावन और रोहताश ने पकड़ लिया। जसमेर ने लोहे की रॉड से उसकी टांगों पर हमला किया। वह जमीन पर गिर गया। आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए। उसने यहां 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भिजवाकर उसका इलाज कराया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।