फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तारें हिलाने से रोका तो आरोपियों ने युवक का ईंट मारकर सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दीनानाथ कॉलोनी में कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। घायल के अनुसार आरोपी युवक बिजली की तार हिला रहे थे, उसने जाकर समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने इसी रंजिश में उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

दीनानाथ कॉलोनी निवासी रविंद्र ने बताया कि वह बुधवार को ड्यटी से घर आया था। घर में लाइट नहीं थी। उसने बाहर जाकर देखा तो चोहारे पर कुछ युवक बिजली की तारों को हिला रहे थे। लाइट अचानक जाने की वजह उनका टीवी, खराब हो गया। वह युवकों के पास गया और तार न हिलाने बारे समझाने का प्रयास किया। इसी रंजिश में आरोपी हाथापाई पर उतर आए, गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने पीछे से ईंट से सिर पर हमला कर दिया। हमलावरों में मनवर, सनवर, उसका साला और एक अन्य युवक शामिल था। तहसील कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें