फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मां ने मोबाइल फोन पर बात करने से टोका तो युवती ने जहर खाकर दी जान

Fri, 10 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की गंगा कॉलोनी में मां ने मोबाइल पर बात करने से टोका तो युवती मनीषा (18) ने जहर खा लिया। युवती को शहर के असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बुधवार देर शाम को उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने उपचार में खर्च हुए 35 हजार का बिल दिया तो परिजन शव को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। पुलिस ने जनसेवा दल के मदद से शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। बाद में चिकित्सक के खर्च को माफ कराकर जनसेवा दल ने अपने खर्च से परिवार से ही शव का अंतिम संस्कार कराया।
जनसेवा दल के अध्यक्ष चमन लाल गुलाटी ने बताया कि बुधवार को उनके पास सूचना आई थी कि असंध रोड पर एक अस्पताल में युवती की जहर खाने से मौत हो गई। जिसके परिजन शव को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। सूचना पर थाना पुराना औद्योगिक में तैनात एएसआई वेदपाल और जनसेवा दल के अध्यक्ष चमन लाल गुलाटी अस्पताल पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। चमनलाल गुलाटी ने बताया कि गंगा कॉलोनी निवासी मनीषा को उसकी मां ने फोन पर बात करने से टोक दिया था। जिससे गुस्से में उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था।तबीयत खराब होने पर उसे असंध रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उपचार में करीब 35 हजार रुपये खर्च हुए थे। लेकिन, परिजनों के पास इतने पैसे नहीं थे तो वह शव को छोड़कर चले गए। रात को करीब नौ बजे शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया था।
विज्ञापन

वीरवार को जनसेवा दल और पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और अस्पताल के खर्च को माफ करा दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल में पहुंचे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। परिजनों ने अंतिम संस्कार के पैसे होने से भी इंकार कर दिया। जनसेवा दल ने संस्कार का पूरा खर्च देकर परिवार के हाथों ही युवती के शव का अंतिम संस्कार कराया। चमन लाल गुलाटी ने बताया कि मृतक युवती छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उनके पिता जेल में हैै और मां बीमार रहती हैं। घर का खर्च मृतक और उसकी एक अन्य बहन मजदूरी कर चला रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल में एक युवती की मौत हो गई थी। इलाज में खर्च हुए पैसे नहीं होने पर परिवार शव को छोड़कर चला गया था। पैसों का इंतजाम कराकर परिजनों को बुलाया और पोस्टमार्टम के बाद जनसेवा दल की मदद से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
-देवेंद्र, प्रभारी पुराना औद्योगिक थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें