फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूपी की ओर से आ रही गेहूं की ट्राली सनौली बॉर्डर पर रोकी

Tue, 21 Apr 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। हरियाणा की मंडी में उत्तर प्रदेश के किसानों के गेहूं बेचने पर रोक तीसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को भी गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों का सनौली बॉर्डर पर रोक लिया गया। हालांकि, जिन किसानों के खेत जमीन यमुना पार यूपी की तरफ है उन्हें गेहूं लाने की अनुमति है। उधर किसानों ने नाके पर राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

नाके पर तैनात एसआई सतबीर ने बताया कि यूपी के गेहूं लाने पर रोक हैं। हरियाणा के किसानों को आधार कार्ड, जमीन रिकार्ड संबंधी कागजात दिखाने पर एंट्री दी जा रही है। मार्किट कमेटी सचिव नरेश मान व थाना पुलिस का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सनौली थाना पुलिस ने यमुना पुल बॉर्डर पर नाका लगाया गया है और यूपी का गेहूं हरियाणा में लाने पर रोक लगाई गई हैं। हरियाणा बॉर्डर पर यूपी की ओर से आने वाले गेहूं के ट्रैक्टर ट्रालियों को वापस यूपी की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें