फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्व-गणना का कार्य 30 तक करना होगा पूरा, 33 सवालों के देने होंगे जवाब

Tue, 21 Apr 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। जिले में स्व-गणना का कार्य तेज कर दिया गया है। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद एक मई से मकानों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय में स्व-गणना कर जिलावासियों को इसके लिए प्रेरित किया ।
उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक निर्धारित पोर्टल एसइडॉटसेन्ससडॉटजीओवीडॉटइन पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना जरूरी है। इससे समय की बचत के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता होगी। स्व-गणना के लिए 16 में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। फार्म में 33 सवालों के जवाब देने होंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा नागरिकों को डिजिटल माध्यम से अपने विवरण स्वयं दर्ज करने का अवसर देती है। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य एक से 30 मई तक किया जाएगा। यह कार्य जनगणना की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसके माध्यम से प्रत्येक भवन, मकान एवं परिवार से संबंधित आधारभूत आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें