पानीपत। जिले में गेहूं कटाई के साथ मंडी में आवक भी तेज हो गई है। अब दिनोंदिन आवक बढ़ती जा रही है। जिले की 12 मंडी व खरीद केंद्रों में 10666 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। सरकारी एजेंसियों ने भी खरीद तेज करी दी है।
जिला उपायुक्त समीरपाल सरो ने बताया कि इस कुल आवक में से बाबरपुर मंडी पर 2188 मीट्रिक टन, बापौली में 800 मीट्रिक टन, इसराना में 443 मीट्रिक टन, नौल्था में 132 मीट्रिक टन, सनौली में 305 मीट्रिक टन, पानीपत में 1846 मीट्रिक टन और समालखा अनाज मंडी में 4952 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि इस खरीदे गए गेहूं में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2464 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 5890 मीट्रिक टन, कांफैड द्वारा शून्य व हरियाणा वेयर हॉउसिंग कारपोरेशन द्वारा 2312 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। उपायुक्त समीरपाल सरो ने बताया कि गेहूूं की खरीद को सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो।