मंडी में रखे गेहूं के कट्टे। संवाद
इसराना। अनाज मंडी में सरकारी खरीद एजेंसियों का गेहूं उठान गति नहीं पकड़ पा रहा है। मंडी में चारों तरफ गेहूं के बैग लगे हुए हैं। उठान न होने पर किसानों की करीब 46.17 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है।
मंडी से 293274 क्विंटल गेहूं का उठान हो पाया है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजेश जागलान ने खरीद एजेंसियों को उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
इसराना अनाज मंडी में चालू सीजन सत्र में अब तक 471886 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 456235 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। एजेंसियों ने 293274 क्विंटल गेहूं के बैग का उठान किया है। यह करीब 62 प्रतिशत है।
किसान नरेश, राजेश, वीरेंद्र, राकेश, हवा सिंह, सुरेंद्र, रामफल व मांगेराम ने बताया कि उनके खातों में अभी तक गेहूं का पैसा नहीं आया है। एजेंसियाें की लापरवाही का खामियाजा किसानाें को भुगतना पड़ रहा है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजेश जागलान ने बताया कि मंडी में खरीदे गए गेहूं के उठान के लिए एजेंसी अधिकारियों से बात की है। संवाद