फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षा बोर्ड की किताबें ही स्कूलों में होंगी मान्य

Sat, 02 May 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नए सत्र में विद्यार्थियों के लिए विद्यालय शिक्षा बोर्ड की निर्धारित किताबें ही लागू होंगी। इसके लिए बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो चुका है। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड द्वारा प्रस्तावित पाठ्य पुस्तकें लगवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिले में 416 राजकीय स्कूल हैं जिसमें एक लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं जिलेभर में 502 प्राइवेट स्कूल हैं। राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को भेजी जाती हैं।
ऐसे में विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए किताबें भेजी जा रही हैं। वहीं नौवीं से 12वीं कक्षा में राजकीय स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से एनसीईआरटी या बोर्ड द्वारा प्रस्तावित किताबें ही लगवाई जाती हैं। इसके अलावा निजी स्कूलों में भी शिक्षा विभाग की ओर से एनसीईआरटी की किताबें लगवाने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन निजी स्कूल संचालक निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें