फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, आज से दो दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम फिर से परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार को सुबह हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। दिन में हवा की रफ्तार कम होने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा और गर्मी महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ ने मंंगलवार से दो दिन बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को सुबह ही हल्के से मध्यम बादल छाए रहे।
विज्ञापन

दिन के समय तेज धूप और हवा की रफ्तार कम होने से गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। हवा की रफ्तार कम होने से अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़कर 31 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रतिघंटे रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहा है। पिछले सप्ताह ओलावृष्टि के बाद इस सप्ताह मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी और बुधवार को तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें