थाना सनौली क्षेत्र के कुराड़ गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक बिल्लू की मौत हो गई। बिल्लू कुराड़ गांव के ही रहने वाले थे। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
हादसा रविवार रात हुआ। बताया जा रहा है कि कुराड़ गांव निवासी बिल्लू बाइक से किसी काम से गए थे। देर शाम करीब 7 बजे वह वापस घर जाने लगे। जैसे ही वह गांव के बाहर हाईवे पर पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।