फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर पीकर कार में कर रहे थे अश्लील हरकतें, किसानों ने धुना

Mon, 23 Jun 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। गांव खुखराना के खेतों में एक युवती के साथ अश्लील हरकतें कर रहे कार सवार युवकों को टोके जाने पर वे किसान पर रौब गांठने लगे।
विज्ञापन


गुस्साएं आसपास के किसानों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। मामला बिगड़ता देखकर लड़कों ने गलती मानकर पिंड छुड़ाया।

किसानों ने बताया कि खुखराना के खेतों में शाम के समय एक लड़की व दो लड़के कार में सवार होकर आए। उन्होंने किसान सतपाल के खेत के पास पहले तो बीयर पी और फिर अंधेरा होने पर कार में ही अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब किसान ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा तो वह रौब दिखाने लगे। इतनी देर में आसपास के किसान भी आ गए। सारा माजरा देखकर उन्होंने लड़कों की धुनाई कर दी। साथ ही उनके परिजनों व पुलिस को बुलाने की बात कहने लगे।
विज्ञापन


इस पर लड़कों ने किसानों के पैर पकड़ लिए और माफी मांगी। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की बात कही। इसके बाद किसानों ने उन्हें माफ कर दिया।

किसानों ने बताया कि यहां पर माइनर के पास आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती रहती है। अगर यहां पर पुलिस गश्त करे तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें