फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से तीन माह पहले वेल्डर की करंट से मौत

विज्ञापन
पानीपत। नितिन कुमार। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। मुखीजा कॉलोनी में वेल्टर की शादी से तीन माह पहले करंट लगने से मौत हो गई। वेल्डर शटर लगाने गया था। लोहे का एंगल उठाते वक्त एंगल ऊपर से 11 हजार किलोवॉट की बिजली की लाइन से टकरा गया। करंट लगने से वेल्डर झुलस गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड 25 स्थित सैनी कॉलोनी निवासी रामभूल ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। उसके पांच बच्चे थे, सबसे छोटा बेटा नितिन कुमार(23) रामस्वरूप चौक स्थित कप्तान वेल्डिंग की दुकान पर पांच साल से नौकरी करता था। उसकी तीन माह बाद शादी तय हुई थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी।
शुक्रवार को वह मुखीजा कॉलोनी में शटर लगाने के लिए गया था। नितिन ने शटर लगाने के लिए जैसे ही एंगल उठाई तो उसके ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगने से नितिन बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोग उसे तीन निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए हर जगह से उसे रेफर कर दिया गया। अंत में उसे सामान्य अस्पताल लेकर गए तो उसे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पांच में से तीन बच्चों की हो चुकी है मौत
पिता रामभूल ने बताया कि वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के गांव छिमाऊ के रहने वाले हैं। कई सालों से पानीपत रह रहे है। उसके पांच बच्चे थे। सबसे बड़ा बेटा प्रवीन, नितिन और सचिन व बेटी प्रवेश व आरती थी। नितिन व सचिन जुड़वा थे। पिछले साल बड़ी बेटी प्रवेश की शादी की थी, लेकिन बेटी ने ससुरालियों से परेशान होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटे सचिन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब नितिन की भी मौत हो गई। अब परिवार में प्रवीन व आरती ही बचे हैं। प्रवीन शादीशुदा है और आरती अविवाहित।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, परिजनों के बयान दर्ज कर मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
- इंस्पेक्टर योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी

पानीपत। शव गृह के बाहर मौजूद मृतक नितिन के परिजन।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें