फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से गुरुग्राम के लिए नौकरीपेशा लोगों के लिए आज से चलेंगी वीकेंड बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों को रोडवेज ने तोहफा दिया है। उनके लिए शुक्रवार से वीकेंड बस सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे वे शुक्रवार को अपने घर आ सकें और सोमवार को दोबारा गुरुग्राम पहुंच सकें। योजना के तहत आज बस को पानीपत से दोपहर 12:30 बजे गुरुग्राम के लिए रवाना किया जाएगा, जो गुरुग्राम से सवारियों को लेकर शाम 6:30 बजे पानीपत के लिए रवाना होगी। फिर शनिवार और रविवार परिवार के साथ गुजारने के बाद नौकरीपेशा लोग सोमवार को ऑफिस पहुंचने के लिए पानीपत डिपो से सुबह 6:30 बजे गुरुग्राम के लिए बस ले सकेंगे।
विज्ञापन

- सिरसा और बिजनौर के लिए भी शुरू की गई एक-एक बस
सिरसा और बिजनौर के रूट पर सवारियों की संख्या को ज्यादा देखते हुए पानीपत डिपो से सिरसा एवं बिजनौर के लिए एक-एक बस का संचालन और शुरू किया गया है। सिरसा के लिए जाने वाली सुबह पहली बस शुक्रवार सुबह 4:50 बजे रवाना होगी। इस रूट पर अभी तक दो बसों का संचालन हो रहा था, अब बसों की संख्या तीन हो गई हैं। बिजनौर के लिए शुक्रवार की सुबह 7:15 बजे बस को रवाना किया जाएगा। इस रूट पर अब दो बसें हो चुकी हैं।
- नौकरीपेशा को ध्यान में रखते हुए शुरू की स्पेशल वीकेंड बस
नौकरीपेशा वर्ग को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम के लिए वीकेंड बस सेवा की शुरुआत की गई है। इन बसों को हर सोमवार व शुक्रवार को समय अनुसार चलाया जाएगा। वहीं अवैध वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।बुधवार को 8 वाहनों को इम्पाउंड किया गया है। - विकास नरवाल, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें