फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की बनी संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को रविवार के बाद सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हवा की गति बढ़ने से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में दो दिन पहले की तुलना में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की राहत मिली है। दिन में विशेषकर दोपहर तक धूलभरी हवाएं भी चलीं। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात को गर्मी का असर अधिक हुआ है। सोमवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा तथा वातावरण में नमी की मात्रा 18 प्रतिशत तक बनी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मई का पहला हफ्ता राहत भरा रहेगा। अब प्रदेश में गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना बन रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने तथा राजस्थान के उपर एक साइक्लोनिक सर्कूलेशन बनने से मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके कारण मंगलवार को बादल और हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। चार मई तक दिन के तापमान में हल्की गिरावट और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में अगले छह दिनों तक पारा न चढ़ने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग का दावा : हीटवेव का दौर समाप्त
भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में बीते दो-तीन हफ्ते से जारी हीटवेव का दौर अब समाप्त हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है। अगले 6-7 दिनों तक तापमान में वृद्धि नहीं होगी। उत्तर पश्चिम भारत में येलो अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दिल्ली, हरियाणा में तीन मई को बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

प्री-मानसून बारिश की बनी संभावना
प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार ‘दिल्ली और उससे सटे इलाकों में अगले 3-4 दिन गरज या हल्की-फुल्की प्री-मॉनसून बारिश की संभावना है। एक दो दिनों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वी हवाओं ने दस्तक दे दी है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। पांच मई को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें